शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indrani Mukherjee
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 अगस्त 2015 (11:04 IST)

पांच शादियां की थीं इन्द्राणी मुखर्जी ने....

पांच शादियां की थीं इन्द्राणी मुखर्जी ने.... - Indrani Mukherjee
शीना बोरा मर्डर केस उलझता ही जा रहा है। अब नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। असम के एक स्थानीय चैनल के अनुसार इंद्राणी ने कुल पांच शादियां की थीं और स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी उसके पति पांचवें पति हैं। इंद्राणी पर खुद की बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है।  
चैनल के मुताबिक इंद्राणी जब 16 साल की थी तब वह एक वकील से शादी करने के लिए घर से भाग गई थी। उस समय इंद्राणी एक मिशनरी स्कूल में पढ़ती थी और जिस व्यक्ति से उसने शादी की वह एक राजनेता का बेटा था। यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली।

इसके बाद उसने सिद्धार्थ दास से शादी की। इस शादी के दौरान वह शिलांग में एक कॉलेज में पढ़ती थी। 1990 में मिखाइल के जन्म के कुछ दिनों दोनों में मनमुटाव हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद वह अपने माता-पिता के पास लौट गई उस समय मिखाइल और शीना छोटे थे और वह हॉस्पेटीलिटी बिजनेस चलाती थी। यहां पर उसकी मुलाकात साहिल से हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिनों बाद मामूली से अनबन पर दोनों अलग हो गए। 
अगले पन्ने पर यहां हुई संजीव खन्ना से मुलाकात...
 

इंद्राणी गुवाहाटी का काम छोड़कर कोलकाता आ गई और यहां काम करने लगी। यहां वह कारोबारी संजीव खन्ना से मिली और उससे शादी कर ली। संजीव खन्ना से उसको एक बेटी हुई जिसका नाम विधि है। हालांकि कुछ दिनों बाद वह मुंबई आ गई और उसने संजीव को छोड़ दिया। मुंबई में वह स्टार इंडिया में काम करने लगी। 
इसी दौरान उसके और पीटर मुखजी, जो उस समय स्टार इंडिया के सीईओ थे, के बीच रिश्ते बन गए और दोनों ने शादी कर ली। कोलकाता छोड़ने से पहले उसने शीना और मिखाइल को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया। वह 10 साल वापिस नहीं लौटी।
अगले पन्ने पर, हत्या के समय गर्भवती थी शीना...
 
 

सूत्रों के मुताबिक जिस समय शीना की हत्या की गई वह गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि यह बच्चा इंद्राणी के किसी करीबी रिश्तेदार का था। इंद्राणी के दोस्त ने बताया कि इंद्राणी का वह करीबी दोस्त बिजनेस मीटिंग के बहाने शीना को थाईलैंड ले जाता था। 
वहां पर वह उसके साथ समय गुजारता था। इंद्राणी को इस बारे में पता नहीं था और अनजाने में उसे इस बारे में पता चला। इस पर इंद्राणी ने उसे शीना से मिलने से मना किया लेकिन वह नहीं माना क्योंकि वह शीना को उसकी बहन के तौर पर जानता था। (एजेंसियां)