शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Railways, Blue, Yellow, Red Line train,
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (21:26 IST)

ब्लू, यलो और रेड लाइन की ट्रेनों में जुडेंगे 258 कोच

ब्लू, यलो और रेड लाइन की ट्रेनों में जुडेंगे 258 कोच - Indian Railways, Blue, Yellow, Red Line train,
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने ब्लू, यलो और रेड लाइन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए इन लाइनों पर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का काम शुरू कर दिया है और अगले वर्ष के अंत तक इनमें 258 डिब्बे जोड़े जाएंगे।
        
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार प्रबंध निदेशक मंगू सिंह की मौजूदगी में आज यमूना बैंक डिपो में ब्लू लाइन की 6 कोच की एक ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच जोड़ कर इसे 8 कोच का बनाया गया। इनमें से 162 कोच बंबार्डियर और 96 कोचों की आपूर्ति भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी। ए कोच अगले वर्ष के अंत तक ट्रेनों में जोड़ दिए जाएंगे। 
        
नए कोचों से एलो लाइन पर आठ कोच की 14  और ब्लू लाइन पर 3 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। यलो लाइन पर पांच ट्रेनों को तथा ब्लू लाइन पर 37 ट्रेनों को 8 कोच का किया जाएगा। रेड लाइन पर चार कोच की 19 ट्रेनों को 6 कोच का किया जाएगा। 
         
दिल्ली मेट्रो अभी 227 ट्रेन चला रही है जिसमें से 128 छह कोच, 58 आठ कोच और 41 चार कोच की हैं। ब्लू लाइन पर 71 , एलो लाइन पर 60 और रेड लाइन पर 29 ट्रेनें सेवा में हैं। इन तीनों लाइनों पर हर रोज 20 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार सही निर्णय नहीं : बांड