शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian currency, 1000 rupees, 500 rupees, RBI
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (19:38 IST)

क्या आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट...

क्या आपके पास हैं 1000-500 के पुराने नोट... - Indian currency, 1000 rupees, 500 rupees, RBI
यदि आपके पास 1000 और 500 रुपए के पुराने नोट हैं तो वे अब रद्दी कागज का टुकड़ा हो जाएंगे। क्योंकि आज यानी 31 मार्च को वो आखिरी तारीख भी निकल गई, जब रिजर्व बैंक के काउंटरों से पुराने नोटों को बदला जा सकता था। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को अचानक नोटंबदी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद ही बैंकों में लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। हालांकि सरकार ने पुराने नोट बदलने के लिए लोगों को समय भी दिया था। लोगों ने बैंकों की शाखाओं से जाकर नोट बदले भी थी। बाद में नोट बदलने के लिए 31 मार्च 2017 तक का समय दिया गया था। वह तिथि भी आज समाप्त हो गई। 
 
हालांकि लोगों की यह शिकायत भी थी कि आरबीआई के काउंटर से उनके नोट नहीं बदले गए। बताया जा रहा है कि लोगों के पास अभी भी पुराने नोट हैं। फिलहाल तो उन्हें बदलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन यदि सरकार इस संबंध में कोई नई घोषणा कर दे दो संभव है लोग अपने नोट बदल लें। हालांकि अब इसकी संभावना नहीं के बराबर है। 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान से नजर रखी जा रही है कश्मीर में पत्थरबाजी पर