रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. If BJP had a film franchise it would be called Lie Hard : Rahul
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (12:01 IST)

भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम होगा 'लाई हार्ड' : राहुल

भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो नाम होगा 'लाई हार्ड' : राहुल - If BJP had a film franchise it would be called Lie Hard : Rahul
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2जी स्पेक्ट्रम और आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में अदालत के फैसले पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में हॉलीवुड की फिल्म 'डाई हार्ड' का हवाला देते कहा कि अगर भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिले तो उसका नाम होगा 'लाई हार्ड', क्योंकि भाजपा हमेशा ही झूठ बोलती है।
 
कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारक इकाई कार्यसमिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि संप्रग सरकार के खिलाफ 2जी मुद्दे को एक बड़ा हथियार बनाया गया और उसकी असलियत अदालत के फैसले के बाद सामने आ गई है।
 
 
उन्होंने यह भी कहा कि प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बदनाम करने के लिए 2जी घोटाले का झूठा ताना-बाना बुना जिसकी अदालत के फैसले से कलई खुल गई और इसके लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। 
ये भी पढ़ें
राहुल पर भाजपा का पलटवार, सत्ता ना मिलेगी दोबारा