शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. HOLI FESTIVAL, HOLI BEST WISHES
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 मार्च 2015 (10:42 IST)

प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने दी लोगों को होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने दी लोगों को होली की शुभकामनाएं - HOLI FESTIVAL, HOLI BEST WISHES
होली का त्योहार आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।


राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि होली के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ-साथ एकता व सौहार्द लाए। चलिए इस वसंतोत्सव पर हमारी मिश्रित संस्कृति की पहचान और खुशबू को दूर-दूर तक फैलाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी होली के अवसर पर लोगों के जीवन में खुशियां आने की कामना की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'सबको होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए।

होली के  इस मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा देश के कई नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने होली मनाते हुए देशवासियों को होली की शुभकानाएं दी।