• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. holi doodle
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (08:34 IST)

गूगल ने बनाया होली का डूडल

गूगल ने बनाया होली का डूडल - holi doodle
नई दिल्ली। देशभर में होली की धूम है और हर कोई रंगों में सराबोर है। हिंदुओं के त्योहार होली का असर गुगल पर भी देखने को मिला। गुगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं। 
 
देशभर में शुक्रवार (2 मार्च) को होली बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसीलिए गूगल ने एक बेहद ही रंगीन डूडल बनाकर होली को और भी रंगीन बना दिया है। गूगल के डूडल में रंगों से रंगे कई लोग ड्रम की बीट्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
डूडल पर क्लिक करते ही आपको होली के त्योहार से जुड़ी सभी खबरें, ट्वीट्स और लेख नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि होली का त्योहार बड़े पैमाने पर संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें
देशभर में होली की धूम, प्रधानमंत्री ने दी बधाई