शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi medium school
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (08:50 IST)

'अंग्रेजी की जगह हिंदी को बनाया जाए शिक्षा का माध्यम'

'अंग्रेजी की जगह हिंदी को बनाया जाए शिक्षा का माध्यम' - Hindi medium school
एक संगठन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को सुझाव दिया है कि स्कूलों में प्राथमिक से लेकर उच्च स्तर तक अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी को शिक्षा का माध्यम बनाया जाए तथा विदेशी भाषाओं को किसी भारतीय भाषा के विकल्प के तौर पर नहीं रखा जाए।
'शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास' ने शिक्षा के संदर्भ में मंत्रालय को कई दूसरे सुझाव भी दिए हैं। मसलन, आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में भारतीय भाषाओं में पढ़ाई के प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है।
 
उसने मंत्रालय से कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाते समय उसके सुझावों पर अमल किया जाए। न्यास के सुझावों के अनुसार अंग्रेजी भाषा को संवाद और शिक्षा के माध्यम के तौर पर अनिवार्य नहीं बनाया जाए। (भाषा)