शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. heavy rain kills 1000 peoples in 9 states
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (19:25 IST)

भारी बारिश से तबाही, 9 राज्यों में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से 1000 की मौत

भारी बारिश से तबाही, 9 राज्यों में बाढ़, बारिश और भूस्खलन से 1000 की मौत - heavy rain kills 1000 peoples in 9 states
देश के 9 राज्यों में भारी बारिश से तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्‍ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लोगों का हाल बेहाल है। बाढ़, बारिश और भूस्खलन से अब तक 1000 लोगों की जान जा चुकी है। सेना, NDRF,SDRF ने राहत और बचाव कार्य में रात-दिन एक कर दिए हैं।

राजधानी दिल्ली में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर है। यमुना ब्रिज से रेल 20 KMPH की रफ्तार से चल रही है। अगर यहां पानी 206.4 के मार्क को पार कर जाता है तो रेल यातायात रोकना पड़ेगा।