रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में छाया रहा घना कोहरा, पालम में दृश्यता घटकर शून्य व सफदरजंग में 100 मीटर रही
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (11:36 IST)

दिल्ली में छाया घना कोहरा, पालम में दृश्यता घटकर शून्य व सफदरजंग में 100 मीटर रही

Fog In New Delhi | दिल्ली में छाया रहा घना कोहरा, पालम में दृश्यता घटकर शून्य व सफदरजंग में 100 मीटर रही
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी। शनिवार सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब 'अत्यधिक घना' कोहरा होता है। घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है। इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का मध्यप्रदेश बंद, कैसा रहा असर...