• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Haj subsidy to be abolished gradually: Mukhtar Abbas Naqvi
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (07:30 IST)

धीरे-धीरे खत्म की जाएगी हज सब्सिडी : नकवी

धीरे-धीरे खत्म की जाएगी हज सब्सिडी : नकवी - Haj subsidy to be abolished gradually: Mukhtar Abbas Naqvi
मुंबई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करेगी।
 
नकवी ने कहा, 'उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने 2012 में हज सब्सिडी खत्म करने का निर्देश दिया था। ऐसे में हमने समिति की अनुशंसा के मुताबिक नयी हज नीति में हज सब्सिडी को धीरे-धीरे खत्म करने का फैसला किया है।
 
सरकार ने शनिवार को नई हज नीति पेश कर दी, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत देने और समुद्री मार्ग से हजयात्रा के विकल्प पर विचार करने सहित कई कदम सुझाए गए हैं। (भाषा)