रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujarat rape Sabarkantha
Written By
Last Modified: रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (09:59 IST)

गुजरात छोड़कर क्यों जा रहे हैं उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के लोग...

Gujarat
गुजरात के साबरकांठा जिले में एक मासूम बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार की घटना सामने आने के बाद प्रदेश में गैर गुजरातियों पर हमले की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। इसके बाद गुजरात में मजदूरी कर रहे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार के लोग गुजरात छोड़ रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार 28 सितंबर सांबरकाठा के हिम्मत नगर कस्बे में 14 महीने की बच्ची से रेप की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वह गुजरात में मजदूरी करता था।
 
बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद गुजरात के लोग बेहद गुस्से में हैं और भीड़ द्वारा उत्तरप्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया को भी हिंसा फैलाने वाले हथियार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
 
साइबर सेल ने इस मामले में 180 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
 
पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा के मुताबिक सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों, खासकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए जाने के बाद ये हमले हुए। पुलिस ने कारखानों और (हाउसिंग) सोसाइटियों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस सोशल मीडिया संदेशों पर भी सख्त नजर रखे हुए है।
ये भी पढ़ें
ट्रंप के पसंदीदा ब्रेट कैवनॉग चुने गए सुप्रीम कोर्ट के जज, कई महिलाएं लगा चुकी हैं यौन शोषण के आरोप