• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Google, Street View, India
Written By

गूगल को 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के लिए मंजूरी का इंतजार

गूगल को 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के लिए मंजूरी का इंतजार - Google, Street View, India
सर्च इंजन गूगल को भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है ताकि वे 'स्ट्रीट व्यू' नामक फीचर को भारत में लांच कर सके। गूंगल इंडिया के संकेत गुप्ता के अनुसार पांच हजार शहर और छ: लाख गांव को गूगल मैप पर देखा जा सकता है। 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के आने से लोग अपने आसपास और दुनिया भर की जगहों के बारे में और भी विस्तार से जान सकेंगे चाहे वो प्राकृतिक जगह हो, मैदान हो, संग्रहालय हो या ट्रांसपोर्ट हब हो। 
गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और बंगला देश के पास गूगल का यह फीचर है जबकि इंडोनेशिया और जापान में इसे हरी झंडी मिल गई है। 
 
भारत में शायद सुरक्षा कारणों से इसे अनुमति नहीं मिली है। गुप्ता के अनुसार वे अनुमति लेने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। फिलहाल बातचीत चल रही है। शायद पॉलिसी के कारण हमें अनुमति नहीं मिल रही है। 
 
स्ट्रीट व्यू के साथ-साथ कुछ और फीचर्स को भी लांच करने की अनुमति नहीं मिली है। 'लैंडमार्क बेस्ड डायरेक्शन्स फीचर' को भारत के लिए ही विकसित किया गया था जिसे अन्य देशों में भी लांच किया गया। इंडोनेशिया में भी इसे लांच किया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
सावधान! इस 'पेंटिंग' को रखने घर में छा जाता है मातम...