शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Giriraj Singh on Sonia Gandhi
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (17:43 IST)

गोरी हैं इसलिए कांग्रेस की नेता बन गईं सोनिया गांधी

गोरी हैं इसलिए कांग्रेस की नेता बन गईं सोनिया गांधी - Giriraj Singh on Sonia Gandhi
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने बुधवार को एक विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गोरी हैं इसलिए कांग्रेस की नेता बन गईं।
 
गिरिराज सिंह ने कहा, 'अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला से शादी किए होते, जो गोरी चमड़ी वाली नहीं होती... तो क्या कांग्रेस पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती?' उन्होंने कहा कि अपने गोरे रंग के कारण सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष बनी है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने गिरिराज के बयान पर सख्त ऐतराज जताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

बाद में मांगी माफी  : केंद्रीय मंत्री और बिहार भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफी मांगी है। अगर मेरे बयान से सोनियाजी और राहुलजी सहित किसी को भी दुख पहुंचा है तो मुझे इसके लिए खेद है।  उन्होंने कहा कि लोग ऑफ द रिकॉर्ड आपस में कई तरह की बातें करते हैं, लेकिन यह अलग बात है कि इन्हें कैसे प्रस्तुत किया जाता है।