शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Gajendra Singh, farmer,
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (13:00 IST)

कौन था गजेन्द्र सिंह

कौन था गजेन्द्र सिंह - Gajendra Singh, farmer,
देश की राजधानी दिल्ली में व्यवस्था को चिढ़ाते गजेन्द्र सिंह ने मीडिया और राजनेताओं के सामने मौत को गले लगा लिया। गजेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। गजेन्द्र सिंह एक किसान ही नहीं, बल्कि एक हुनरमंद भी थे। साफा बांधने के हुनर के लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान भी मिला था।

गजेंद्र सिंह दिल्ली में शादी में साफा बांधने आए थे। गजेंद्र 32 तरह से साफे बांधने में माहिर थे। वे 125 वर्कशॉप लगा चुके थे। एक मिनट में 7 पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड भी उनके नाम था। गजेंद्र के बचपन के दोस्त शक्ति सिंह ने बताया कि वे 25 साल से पगड़ी बांधते रहे थे। जैसलमेर के मरु मेले में गजेंद्र ने रौबदार मूंछें और पहनावे के लिए मरुश्री पुरस्कार जीता था।