• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Chief Justice Ranjan Gogoi nominated to Rajya Sabha
Written By
Last Modified: मंगलवार, 17 मार्च 2020 (00:01 IST)

अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित

अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला देने वाले रंजन गोगोई राज्यसभा के लिए नामित - Former Chief Justice Ranjan Gogoi nominated to Rajya Sabha
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड 3 के तहत प्रदत्त अपने अधिकारों का प्रयोग कर न्यायमूर्ति गोगोई को मनोनीत किया है।

देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति गोगोई पिछले साल 17 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त हुए थे।   मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा। उनकी अगुआई में गत वर्ष 9 नवंबर को 5 न्यायाधीशों की पीठ ने अयोध्या विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया था।

न्यायमूर्ति गोगोई ने वर्ष 2001 में गौहाटी उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2010 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें
Corona virus : दिल्ली में नाइट क्लब, पब, जिम और साप्ताहिक बाजार 31 मार्च तक बंद