• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. emergency landing
Written By
Last Modified: चेन्नई , गुरुवार, 3 सितम्बर 2015 (10:05 IST)

चेन्नई में विमान की आपात लैंडिंग

चेन्नई में विमान की आपात लैंडिंग - emergency landing
चेन्नई। चेन्नई हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह मलेशिया जाने वाले एक विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 230 यात्री सवार थे।
 
हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जाने वाले मलेशियाई एयरलाइन के विमान में कुछ खराबी आ जाने के कारण आज सुबह इसे उतारना पड़ा। विमान का यहां उतरना पूर्व निर्धारित नहीं था।
 
उन्होंने बताया कि बाद में खराबी ठीक हो जाने के बाद विमान ने उड़ान भरी। (भाषा)