शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. CPM on Modi government
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 24 मई 2015 (11:30 IST)

मोदी सरकार : एक साल बुरा हाल...

मोदी सरकार : एक साल बुरा हाल... - CPM  on Modi government
नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 1 साल पूरे होने के मौके पर जहां कई रैलियां और जनसभाएं आयोजित कर अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में लगी है वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस मौके पर 'एक साल बुरा हाल' का नारा दिया है।
 
पार्टी ने सोशल मीडिया पर गत 1 साल में मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ अभियान छेड़ा है और इसके लिए 'एक साल बुरा हाल' शीर्षक से कार्टून, टिप्पणियां और फोटो लगाकर अपना अभियान छेड़ा हैं। पार्टी ने ‘एक साल बुरा हाल’ को रेखांकित करते हुए एक कविता भी पोस्ट की है।
 
पार्टी ने फेसबुक तथा टि्वटर का सहारा लेते हुए भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को किसान विरोधी बताया है और श्रम कानूनों को कमजोर बनाने की तीखी आलोचना की है।
 
इसके अलावा अपने मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ का संपादकीय भी मोदी सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर केंद्रित किया है। ‘एक साल बुरा हाल’ नामक एक हैशटैग भी बनाया है। इसमें मोदी सरकार को कॉर्पोरेट की सरकार बताया है तथा उसकी नीतियों को जनविरोधी भी करार दिया है।
 
पार्टी ने रविवार को 3 अन्य वामदलों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मजदूरों, किसानों, महिलाओं पर हमले, शिक्षा के व्यापारीकरण, भ्रष्टाचार तथा अपराध और बर्बर साम्प्रदायिकता के खिलाफ संयुक्त सम्मेलन भी आयोजित किया। (वार्ता)