• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. coronavirus declared state disaster in kerala emergency meeting of union gom on infection
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (07:37 IST)

केरला में Corona Virus का कहर, सामने आए 3 पॉजिटिव केस, राज्य आपदा घोषित

केरला में Corona Virus का कहर, सामने आए 3 पॉजिटिव केस, राज्य आपदा घोषित - coronavirus declared state disaster in kerala emergency meeting of union gom on infection
तिरुवनंतपुरम। केरल (Kerala) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के 3 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसके लिए आदेश दिया था। स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
 
चीन की सरकार से मिली जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वायरस के चलते सोमवार तक 64 और लोगों की मौतों हुई है।
 
चीन में इस वायरस मरने वालों का आंकड़ा 425 हो गया है। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते बढ़ते मौत के आंकड़ों के साथ ही 14 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
सोमवार को ही केरल में ही कोरोना वायरस (Corona Virus) का तीसरा मरीज सामने आया था। इसके साथ ही देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है।
 
बताया जाता है कि संक्रमित व्यक्ति चीन के वुहान से कुछ दिन पहले ही दो लोगों के साथ लौटा है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के मुताबिक ये शख्स कुछ दिन पहले वुहान से लौटा था। फिलहाल वह डाक्टरों की निगरानी में है। 
 
इससे पूर्व शनिवार को एयर इंडिया का विमान 324 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लेकर आया था। अब कुल मिलाकर अब तक 647 भारतीय वापस आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें
शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को सैल्यूट कर चौंकाया, Tweet में की अमित शाह की प्रशंसा