शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (16:33 IST)

लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस और आप

लाशों पर राजनीति कर रही है कांग्रेस और आप - Congress
नई दिल्ली। पूर्व सैनिक की आत्महत्या पर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस और 'आप' पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे लाशों पर राजनीति कर रही हैं। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों दलों के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं और वे 'वन रैंक, वन पेंशन' मुद्दे के बारे में कुछ नहीं जानते।
विदेश राज्यमंत्री ने ऊर्जा दक्षता सम्मेलन से इतर कहा कि उनके पास कुछ दूसरा (कोई मुद्दा) नहीं है। यही वजह है कि वे लाशों पर सियासत कर रहे हैं। जाएं और उनसे पूछें कि क्या उन्होंने किसी अन्स सैनिक की अंत्येष्टि में शिरकत की है। सिंह ने कहा कि कितने ही सैनिक शहीद हो गए हैं, क्या आम आदमी पार्टी के नेता और कांग्रेस के नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने गए? वे बेकार की बात कर रहे हैं। 
 
सिंह से उनकी टिप्पणियों की अन्य दलों द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन लोगों के साथ चर्चा का कोई मतलब नहीं है, जो इसके (वन रैंक, वन पेंशन) के बारे में कुछ नहीं जानते। बुधवार को सिंह ने रामकिशन ग्रेवाल की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे। ग्रेवाल ने कथित तौर पर ओआरओपी के मुद्दे पर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।
 
सिंह ने इन खबरों को खारिज कर दिया था कि ग्रेवाल 'वन रैंक-वन पेंशन' आंदोलन के एक प्रमुख चेहरा थे। सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि वे (ग्रेवाल) एक कांग्रेस कार्यकर्ता थे। वे कांग्रेस के टिकट पर सरपंच बने, हालांकि वे हमारे सैनिक थे। मुझे उनके निधन पर दुख है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ओआरओपी मुद्दे पर पूर्व सैनिकों से मिलेंगे राहुल