• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cocaine worth Rs 13 crore seized at Delhi airport, Kenyan woman arrested
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 17 जून 2023 (00:53 IST)

दिल्ली एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद, केन्याई महिला गिरफ्तार

delhi airport
नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हिस्की की 2 बोतलों में कोकीन की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को अदीस अबाबा (इथोपिया) से आने के बाद आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया। विस्तृत तलाशी के दौरान उसके पास से व्हिस्की की दो बोतलें बरामद हुईं जिनमें करीब 13 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन घुली हुई थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोकीन से भरी व्हिस्की की बोतलें जब्त कर ली गईं। अधिकारी ने कहा, ये दो बोतलें उसे नैरोबी हवाई अड्डे पर सौंपी गई थीं। उसे दिल्ली में एक व्यक्ति को ये बोतलें सौंपनी थीं।उन्होंने बताया कि यात्री को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्मांतरण की दी धमकी, 2 लोग गिरफ्तार