शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chardham yatra ke kapat kab band honge
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (14:45 IST)

जानिए कब बंद होंगे उत्तराखंड के चारधाम के कपाट...

जानिए कब बंद होंगे उत्तराखंड के चारधाम के कपाट... - chardham yatra ke kapat kab band honge
उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के मद्देनजर 9 नवंबर से बंद हो जाएंगे। 9 नवंबर को दोपहर करीब 12.15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होंगे।
 
राज्य के चारधाम में शामिल अन्य तीन मंदिर गंगोत्री के कपाट 8 नवंबर को दोपहर 12.15 और बद्रीनाथ के कपाट 20 नवंबर अपरान्ह 3.21 बजे व केदारनाथ के कपाट 9 नवंबर सुबह 8.30 बजे बंद हो जाएंगे।
 
इन तारीखों को मंदिरों के पुजारियों व ज्योतिषियों ने कुछ ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय किया है। वार्षिक चारधाम यात्रा को छ: महीनों के लिए अत्यधिक ठंड और विपरीत मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए बंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें
चीन ने बनाया दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल, देखें रोमांचित कर देने वाली तस्वीरें