शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP, Naari Samman Yatra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 17 जून 2015 (20:02 IST)

भाजपा ने शुरू की 2800 किमी लंबी 'नारी सम्मान यात्रा'

भाजपा ने शुरू की 2800 किमी लंबी 'नारी सम्मान यात्रा' - BJP, Naari Samman Yatra
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सप्ताहभर चलने वाली नारी सम्मान यात्रा को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का मकसद महिलाओं में उनकी सुरक्षा और उनके तथा बालिकाओं के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण की योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है।

यह यात्रा हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का सफर तय करते हुए 24 जून को कोलकाता में पूरी होगी। पहले चरण में यह 2800 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी। देश में इस तरह की और भी यात्राएं निकालने की पार्टी की योजना है।

भाजपा महिला इकाई की प्रमुख विजया राहतकर ने बताया कि इस यात्रा के जरिए देश की महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का भी प्रयास होगा। शाह ने यहां भाजपा मुख्यालय से इस यात्रा को रवाना किया।

राहतकर ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विकास प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसके साथ ही जन धन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सम्मान योजना, हिम्मत एप और निर्भया कोष को बढ़ाने जैसी महिलाओं और बलिकाओं संबंधी सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहलों के बारे में महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है। (भाषा)