शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar Election 2015
Written By
Last Modified: सोमवार, 9 नवंबर 2015 (17:58 IST)

अरुण जेटली ने बताया बिहार में हार का कारण

अरुण जेटली ने बताया बिहार में हार का कारण - Bihar Election 2015
नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की हार के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें हार पर मंथन किया गया। बिहार के परिणाम का आदर करते हैं। उम्मीद है नई सरकार सरकार विकास करेगी। चुनाव के आकड़ों पर विश्लेषण हुआ। असम, केरल पर भी चर्चा हुई। 
महागठबंधन के तीनों घटक- आरजेडी, कांग्रेस, जेडीयू ये तीनों चुनाव में अलग-अलग लड़े।  अरुण जेटली ने कहा कि तीनों पार्टियों के आकलन में गलती हुई। गणित समझने में गड़बड़ी हुई। सारे विरोधी एक साथ मिलकर लड़े इसलिए हार हुई। महागठबंधन के वोट में बिखराव की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी के वोट एक-दूसरे को आपस में मिले। हम‍ बिहार में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। भागवत के बयान पर अरुण जेटली ने कहा कि बयान से हार-जीत तय नहीं होती है।