शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bank holiday on Diwali
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (16:42 IST)

आपके काम की खबर, जानिए दिवाली पर कहां कितने दिन बंद रहेंगे बैंक...

आपके काम की खबर, जानिए दिवाली पर कहां कितने दिन बंद रहेंगे बैंक... - Bank holiday on Diwali
इस साल नवंबर महीने की शुरुआत में अगर आपका कोई जरूरी काम छूट रहा है तो इसे जल्दी ही निपटा लें, क्‍योंकि इस माह दो बड़े त्योहार आ रहे हैं- एक दिवाली और दूसरा है छठ। इन त्योहारों के चलते बैंक में लंबी छुट्टी रह सकती है। वैसे सरकार इतनी लंबी छुट्टी पर अक्सर रोक लगा देती है।


आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर को दिवाली, 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाईदूज के कारण उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरे शनिवार होने के कारण कई बंद रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई की साइट के मुताबिक मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां सिर्फ 7 नवंबर की छुट्‍टी रहेगी। 8 और 9 नवंबर को बैंक चालू रहेंगे। महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को अवकाश रहेगा। केरल में 6 नवंबर की छुट्‍टी रहेगी, जबकि 7, 8, 9 को बैंक में कामकाज होगा।

नवंबर के आखिरी में 23 नवंबर 2018 (शुक्रवार) को ईद ए मिलाद का पर्व मनाया जा सकता है, जबकि अगले दिन यानी शनिवार 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भी कई राज्यों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा अगले 25 नवंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक में अवकाश रहेगा।

7 नवंबर को बिहार में दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 12 नवंबर को एक दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे और फिर 13 और 14 नवंबर को छठ के कारण बैंक बंद रहेंगे।

7 और 8 नवंबर को राजस्थान में बैंकों में छुट्टी रहेगी, फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 7 और 8 नवंबर को महाराष्ट्र में बैंकों में छुट्टी रहेगी, फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार, 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

7, 8 और 9 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बैंक दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के कारण बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण कई बैंक बंद रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे। 
ये भी पढ़ें
फर्जी खबरों पर लगेगी नकेल, Facebook-Twitter के लिए बना अनोखा सॉफ्टवेयर