शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Aurangzeb Road asaduddin Owaisi
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अगस्त 2015 (23:49 IST)

औवेसी ने जताया औरंगजेब रोड़ का नाम बदलने पर ऐतराज

औवेसी ने जताया औरंगजेब रोड़ का नाम बदलने पर ऐतराज - Aurangzeb Road asaduddin Owaisi
नई दिल्ली। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने एक बार फिर विवादित ट्वीट क्या है। उन्होंने एनडीएमसी क्षेत्र के औरंगजेब मार्ग का नाम बदलने पर आपत्ती जताते हुए कहा कि औरंगजेब के बारे में सही तथ्य ज्ञात करने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि इस सड़क का नाम भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे कलाम के नाम पर करने पर आपत्ती ली है। सांसद असदुद्दीन औवेसी ने ट्विट कर अरविंद केजरीवाल से कहा गया कि औरंगजेब के बारे में इस तरह का तथ्य पढ़े जाने की जरूरत है। आप औरंगजेब के बारे में सही तथ्य पढ़ें। 
 
उन्होंने इस मामले में दूसरा ट्वीट कर सवाल भी उठाए जिसमें कहा कि भाजपा नेताओं ने इस आशय का प्रस्ताव पारित किया जिसमें दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इसे इंप्लिमेंट किए जाने की बात कही गई है। आखिर इन दोनों का संदेश क्या है।
 
उल्लेखनीय है कि इस मामले में राष्ट्रपति एपीजे कलाम के निधन के बाद दिल्ली की प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की मांग उठती रही है। इस मामले में अब एनडीएमसी में एक प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।