• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind kejriwal vs kapil mishra
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 26 मई 2017 (15:23 IST)

केजरीवाल कई घोटालों में शामिल, कपिल मिश्रा एक और धमाके की तैयारी में

केजरीवाल कई घोटालों में शामिल, कपिल मिश्रा एक और धमाके की तैयारी में - arvind kejriwal vs kapil mishra
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के दो-तीन बड़े घोटालों की जानकारी मिली है, जिसमें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर शामिल हैं। वह इन घोटालों की जानकारी अगले दो-तीन दिन में सार्वजनिक करने के साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराएंगे।
 
मंत्रिमंडल से हटाए जाने और आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मिश्रा लगातार कथित दस्तावेजों के साथ घोटालों का खुलासा कर रहे हैं।  उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि एके (अरविंद केजरीवाल) को बचाने के लिए दिखाया जाएगा कि सत्येन्द्र जैन से एके नाराज हैं। एके और सत्येन्द्र एक हैं। सत्येन्द्र के सभी अपराधों में एके बराबर के हिस्सेदार हैं।
 
गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आई थीं कि मुख्यमंत्री जैन से नाराज हैं। गुरुवार को एक अस्पताल का औचक दौरा करने के दौरान भी स्वास्थ्य मंत्री उनके साथ नहीं थे। मीडिया में ऐसी चर्चा भी है कि जैन को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है।
 
पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्येन्द्र के हर घोटाले की मुख्यमंत्री को न केवल जानकारी थी बल्कि वह खुद सहभागी थे। अब दूरी दिखाने की कोशिश। ईमानदारी का सार्टिफिकेट एक्सपायर्ड। उन्होंने लिखा है कि सत्येन्द्र के हटने पर एके को हटना ही पड़ेगा। यह नौटंकी इस बार नहीं चलेगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
किस्मत अच्छी थी कि बाल-बाल बच गया