शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (13:13 IST)

अरविंद केजरीवाल और 6 अन्य नेताओं ने ली शपथ

अरविंद केजरीवाल और 6 अन्य नेताओं ने ली शपथ - Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ठीक एक साल पहले लोकपाल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल तथा 6 अन्य मंत्रियों को भारी भीड़ की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 6 मंत्रियों मनीष सिसौदिया, आसिम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय और जितेन्द्र सिंह तोमर को भी समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। (भाषा)