शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amitabh Bachchan to promote DD Kisan
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 27 मई 2015 (08:36 IST)

डीडी किसान चैनल का प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन

डीडी किसान चैनल का प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन - Amitabh Bachchan to promote DD Kisan
नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ‘डीडी किसान’ चैनल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शन के एक प्रचार अभियान में प्रमुखता से नजर आएंगे।
 
दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ दूरदर्शन के सबसे नए चैनल के ऑडियो विजुअल, रेडियो जिंगल और फील्ड पब्लिसटी का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चैनल का विचार दिया था।
 
चैनल की शुरुआत से जुड़े काम को देख रहे प्रसार भारती के अतिरिक्त महानिदेशक रंजन मुखर्जी ने कहा कि विस्तृत प्रचार की योजना चैनल को लेकर जागरूकता का प्रसार करने के लिहाज से बनाई गई। उन्होंने अमिताभ के प्रमुखता से इसमें नजर आने की खबर की पुष्टि की।
 
उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के अलावा प्रचार के लिए 14 ‘किसान रथ’ गाड़ियां कम से कम 10,000 गांवों में जाएंगी।
 
‘बदलते भारत की शान’ के नारे के साथ शुरू हो रहा डीडी किसान चैनल 24 घंटों का चैनल होगा जो अपने लक्षित दर्शकों के लिए कृषि, मौसम और संबंधित विषय के बारे में ताजा जानकारी देगा। (भाषा)