मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah on Rohingya Muslims
Written By
Last Modified: रांची , शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (14:52 IST)

रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार में ही देंगे मदद-अमित शाह

रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार में ही देंगे मदद-अमित शाह - Amit Shah on Rohingya Muslims
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों के संबंध में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च  न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।
 
शाह ने शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में कहा कि भारत सरकार रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार में ही हरसंभव सहायता मुहैया कराएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर हो रहा है, तो इसे मजबूत करने का काम भाजपा का नहीं है, बल्कि विपक्ष को ही अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस अवधि में देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंका गया है तथा योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को  दुनियाभर में पहुंचाया गया है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पहली बार स्थिर सरकार बनी है और मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा सरकार विकास को गति देने काम कर रही है। उन्होंने रघुवर सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि दास ने राज्य के हर कोने में विकास को पहुंचाया है तथा प्रदेश में समविकास को गति दे रहे है। केंद्र ने भी झारखंड के विकास में भरपूर योगदान  किया है।

उन्होंने कहा कि 13वें वित्त आयोग में केंद्रीय कर के रूप में 39 हजार 938 करोड़, अनुदान सहायता के रूप में 6087 करोड़, प्लॉक ग्रांट के रूप में 6262 करोड़, राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि में 1075 करोड़ तथा स्थानीय निकाय अनुदान में 1891 करोड़ रुपए यानि कुल मिलाकर 55 हजार 253 करोड़ रुपए मिले थे, वहीं अब 14वें वित्त आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय कर के रूप में 1 लाख 24 हजार 408  करोड़ अनुदान सहायता दी गई है जो 13वें वित्त आयोग की तुलना में ढाई गुणा ‍अधिक है। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
सोना सस्ता हुआ, चांदी में भी 200 रुपए की गिरावट