रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah attacks Congress for backwardness of tribals
Written By
Last Modified: रविवार, 17 नवंबर 2019 (00:26 IST)

कांग्रेस ने आदिवासियों का उपयोग वोटबैंक के रूप में किया : ‍अमित शाह

कांग्रेस ने आदिवासियों का उपयोग वोटबैंक के रूप में किया : ‍अमित शाह - Amit Shah attacks Congress for backwardness of tribals
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर आदिवासियों का वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने और उनके कल्याण के लिये 'कुछ नहीं करने' का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने विकास योजनाओं के जरिए उनका (आदिवासियों का) जीवन बदल दिया।
 
शाह ने यहां 'आदि महोत्सव' का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक 'भाई' की तरह मजबूती से आदिवासी आबादी के पीछे खड़े हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।
 
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद के 70 वर्षों में कांग्रेस ने आदिवासियों का वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। पार्टी ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा जहां भी सत्ता में आई, उसने आदिवासियों के लिए विकास से जुड़ी योजनाओं की झड़ी लगा दी।
 
गृह मंत्री ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि देश आदिवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ मुंडा की लड़ाई को नहीं भूल सकता। उन्होंने वनों और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान के लिए आदिवासियों की प्रशंसा भी की।
ये भी पढ़ें
सबरीमाला में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस ने 10 महिलाओं को जाने से रोका