मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. America announces 50 lakh dollar reward for info on mumbai terror attack
Written By
Last Modified: सोमवार, 26 नवंबर 2018 (08:59 IST)

26/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी : आरोपियों की खबर देने वाले को अमेरिका देगा 35.5 करोड़ का इनाम

26/11 मुंबई हमले की 10वीं बरसी : आरोपियों की खबर देने वाले को अमेरिका देगा 35.5 करोड़ का इनाम - America announces 50 lakh dollar reward for info on mumbai terror attack
वॉशिंगटन। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 10वीं बरसी है। इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले कर 166 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। हमले के 10 साल बाद अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया है।


अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने 26/11 हमले के आतंकियों के बारे में कोई भी सूचना देने पर इनाम का ऐलान किया है। पोम्पियो ने कहा कि 26/11 हमले की साजिश से जुड़े हाफिज सईद, जकीउर्रहमान लखवी को पकड़वाने पर 50 लाख डॉलर (35 करोड़ रुपए) का इनाम दिया जाएगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हमले के दोषियों का अब तक न पकड़ा जाना अपनों को खोने वालों का अपमान है। सभी देशों और खासकर पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव के तहत वे इस हमले के दोषियों को सजा दिलवाए।

आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था : मुंबई में हुए इस आतंकी हमले ने सारे देश को झकझोर दिया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इसमें मरने वालों की संख्या 166 बताई गई थी, लेकिन बताया जाता है कि इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। मरने वालों में 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें
26/11 मुंबई हमला : आतंकी कसाब से सिर्फ 10 फुट दूर खड़ा था यह शख्स, सुनाई उस भयानक रात की कहानी....