• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ambani family
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:18 IST)

अंबानी परिवार ने अपने हाथों से गरीब बच्चों को भोजन परोसा

अंबानी परिवार ने अपने हाथों से गरीब बच्चों को भोजन परोसा - Ambani family
नई दिल्ली। नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और मोना और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मुंबई में होने वाली शादी के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरूआत बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ से हुई।
 
प्री-वेडिंग और वेडिंग के तमाम कार्यक्रमों के बीच अंबानी परिवार ने अपनी खुशियां मुंबई के वंचित बच्चों के साथ बांटी। आकाश और श्लोका के साथ अंबानी परिवार और मेहता परिवार ने अन्न सेवा में 2000 बच्चों को रात का खाना परोसा। जियो गार्डन्स में धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर इकट्‍ठा हुए ये बच्चे रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न प्रोजेक्ट्‍स से जुड़े हुए हैं।
 
अन्न सेवा का यह कार्यक्रम सिर्फ एक दिन भर के लिए नही था। नीता और मुकेश अंबानी के परिवार ने मुंबई शहर के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में बुधवार से एक सप्ताह तक अन्न सेवा कार्यक्रम चलाने की शुरुआत की। सप्ताह भर बाद एक वर्ष तक मुंबई के सभी अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन के लिए खाद्य सामग्री भी अंबानी परिवार देगा। 
 
अन्न सेवा के मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि हम अपनी खुशी आप सभी के साथ साझा करना चाहते हैं और शहर भर के हजारों बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें
जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में एक की मौत, 30 घायल