शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amarnath Yatra
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 अगस्त 2015 (12:44 IST)

अमरनाथ के लिए 322 तीर्थयात्री रवाना

अमरनाथ के लिए 322 तीर्थयात्री रवाना - Amarnath Yatra
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 322 तीर्थयात्रियों का एक जत्था सोमवार को यहां से रवाना हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजकर 30 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 10 वाहनों में 196 पुरुष, 71 महिला, पांच बच्चे और 50 साधु रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि इन तीर्थयात्रियों के लिए सीआरपीएफ ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं। यह काफिला पहले ही जम्मू और श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप को पार कर चुका है।

आज रवाना हुए काफिले को मिलाकर अब तक 46,208 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि  बारिश, भूस्खलन और ठंड से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)