शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ajay Maken, Delhi Pradesh Congress President, Resigns
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (09:25 IST)

दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अजय माकन ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अजय माकन ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा - Ajay Maken, Delhi Pradesh Congress President, Resigns
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ नेता अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।


इस्तीफे के पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। खबरों के अनुसार इस्तीफा देने के बाद इलाज के लिए माकन विदेश रवाना हो गए। माकन के 21 सितंबर तक वापस दिल्ली लौटने की संभावना है। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको से माकन ने उन्हें जल्द प्रभावमुक्त करने की गुजारिश की है। ऐसे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पद को लेकर संशय बना हुआ है।

गौरतलब है कि शीला दीक्षित पहले से ही बीमार चल रही हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शीला और माकन का बीमार होना दिल्ली में कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें
एयर इंडिया पायलट की सूझबूझ से बची 370 यात्रियों की जिंदगियां