• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Ahmednagar renamed as Ahilya Nagar: Maharashtra Cabinet approves name change
Written By
Last Updated : बुधवार, 13 मार्च 2024 (18:03 IST)

अहमदनगर बना अहिल्या नगर, शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

बदले जाएंगे 8 रेलवे स्टेशनों के नाम

अहमदनगर बना अहिल्या नगर, शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम - Ahmednagar renamed as Ahilya Nagar: Maharashtra Cabinet approves name change
Maharashtra Cabinet :  महाराष्ट्र (Maharashtra) का अहमदनगर जिला अब 'अहिल्या नगर' नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र में पहले भी औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदले जा चुके हैं।
कैबिनेट ने घोषणा की कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर 'अहिल्यानगर' रखा जाएगा।
 
अहमदनगर का नाम बदलने के सरकार के प्रस्ताव की घोषणा सबसे पहले पिछले साल मई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी।  महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल वर्सोवा सी लिंक का नाम वीर सावरकर सेतु किया था। एजेंसियां
ये भी पढ़ें
PM मोदी ने रखी 3 सेमीकंडक्टर प्लांट की नींव, बोले इस क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनेगा भारत