• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. aap question bjp, from where 1075 crore came to purchase 43 MLA
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (14:57 IST)

आप का भाजपा से सवाल, कहां से आए 43 MLA खरीदने के लिए 1075 करोड़?

आप का भाजपा से सवाल, कहां से आए 43 MLA खरीदने के लिए 1075 करोड़? - aap question bjp, from where 1075 crore came to purchase 43 MLA
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रदूषण, यमुना से लेकर रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान तक दोनों ही दल एक दूसरे पर वार पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच आप ने भाजपा पर एक बार फिर विधायक तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगा और सवाल किया कि  कहां से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया? 
 
आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली में 43 MLA को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा। तेलंगाना में MLA खरीदने की कोशिश में 100 करोड़ रुपए के साथ पकड़े गए इनके दलाल ने खुद कबूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के MLA खरीदने के लिए पैसा रखा हुआ है। कहां से आ रहा है 43 MLA ख़रीदने के लिए 1075 करोड़ रुपया?
 
सिसोदिया ने कहा कि चौंकाने वाला खुलासा‼️ ऑपरेशन लोटस का सुबूत आया सामने। MLA ख़रीदने वाले BJP के दलालों का Audio हुआ Leak। Delhi के 43 MLA को 25-25 करोड़ में खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। अमित शाह और बीएल संतोष से बात हुई है-BJP Agent। ये 1075 करोड़ किसका है? इसकी जांच हो।

उन्होंने कहा कि क्या देश के गृह मंत्री MLA के व्यापार में लगे हैं? अगर Audio में जिन Shah की बात की है, वो देश के गृह मंत्री Amit Shah जी हैं तो ये देश के लिए बहुत ख़तरनाक बात है। सबसे पहले इसकी ED जांच हो और Amit Shah जी को तुरंत Arrest करना चाहिए।
 
इस पर सुशील कुमार नामक यूजर ने कहा कि यदि किसी एक भी विधायक को भाजपा द्वारा ख़रीदने का कोई एक भी पुख्ता साबुत है तो कोर्ट में जाइये! जिस मंत्री की यादाशत चली गई है और 6 महीनों से अंदर है उसे बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हो?
 
एक अन्य यूजर ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी है, जितना तोड़ने की कोशिश करोगे उतनी ही मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें
MP: 2,519 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे नए जमाने के 69 'सीएम राइज' विद्यालय, सीएम ने रखी नींव