• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap activist
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (11:52 IST)

आपातकाल सेवा वाहन को रोकने को लेकर आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी

आपातकाल सेवा वाहन को रोकने को लेकर आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी - Aap activist
नई दिल्ली। ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सड़क जाम कर दिया। घटना के बाद उनके खिलाफ आपातकाल सेवा वाहन को कथित रूप से रोकने का मामला दर्ज किया गया है।

 
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के कारण इलाके में जाम लग गया था। विरोध प्रदर्शन से नाराज कुछ लोगों की आप कार्यकर्ताओं के साथ बहस भी हुई।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को सड़क से अवरोध हटाने के लिए मनाने का प्रयास किया ताकि मरीज को अस्पताल ले जा रही कार जा सके, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा।
 
उन्होंने कहा कि इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। एक महिला की शिकायत पर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कोई भी पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं- नवजोतसिंह सिद्धू