शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. aam aadmi party-bjp
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (15:01 IST)

आप में बगावत, तीन नेता भाजपा में शामिल

आप में बगावत, तीन नेता भाजपा में शामिल - aam aadmi party-bjp
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आज आम आदमी पार्टी के तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। 
 
आम आदमी पार्टी के ये तीन नेता हैं:- दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्वीकर एमएस धीर, विधायक राजेश राजपाल और अश्विनी उपाध्याय। इस मौके पर भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि वे सभी पार्टियों के लोगों से आह्वान करते हैं कि बिना किसी लोभ लालच के पार्टी से जुड़ें।

माना जा रहा है कि तिमारपुर से 'आप' विधायक हरीश खन्ना भी भाजपा में जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक आप के नेता विनोद कुमार बिन्नी भी भाजपा में शामिल होने वाले आप नेताओं में से एक हो सकते हैं क्योंकि बिन्नी काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वे अरविंद केजरीवाल के‍ खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं।
 
बिन्नी समय-समय पर केजरीवाल और केजरीवाल सरकार पर अपने सिद्धांतों से भटक जाने के आरोप लगात रहे हैं। इस पर पार्टी ने कार्रवाई करते हुए बिन्नी को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। (एजेंसी)