• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 22 january 2025 live update
Last Updated : बुधवार, 22 जनवरी 2025 (18:05 IST)

जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद बड़ा हादसा, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने लोगों को कुचला, कई लोगों के मरने की आशंका

Arvind Kejriwal
Latest News Today Live Updates in Hindi: आप नेता अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास को देश का असली सुपर पावर बताते हुए कहा कि मिडिल क्लास वर्ग सरकारों के लिए सिर्फ ATM बन कर रह गया है। उन्होंने सरकार से मिडिल क्लास के लिए 7 मांग की है।  पल पल की जानकारी...


05:51 PM, 22nd Jan
महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कई यात्री ट्रेन से कूदे। दूसरे ट्रेक पर आ रही ट्रेन ने लोगों को कुचला। आधा दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। परांडा रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ। हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। ट्रेन मुंबई से लखनऊ जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक ट्रेन से कूदे यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

02:28 PM, 22nd Jan

यूपी के मंत्रिमंडल का कुंभ स्नान : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने कुंभ में जाकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई। योगी ने एक्स एकाउंट पर स्नान का वीडियो भी साझा किया है। स्नान से पहले प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक भी हुई।

 
 

02:16 PM, 22nd Jan
-महाकुंभ में संगम स्थल पर स्नान के लिए पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पक्षियों को खिलाया दाना। मंत्रियों के साथ लगाएंगे गंगा में डुबकी। 
-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों को मंत्रिमंडल बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि मिशन ने पिछले 10 वर्षों में ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किए हैं। गोयल ने बताया कि 2021 से 2022 के बीच लगभग 12 लाख स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े और भारत ने एनएचएम के तहत कोविड​​​​-19 महामारी के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी।
-भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दायर किया। वर्मा ने दोनों नेताओं पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने की बात कही।

12:33 PM, 22nd Jan
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश का असली सुपर पावर हमारा मिडिल क्लास है। इतिहास में पहली बार एक पार्टी मिडिल क्लास के लिए मैनिफ़ेस्टो जारी कर रही है। मिडिल क्लास वर्ग सरकारों के लिए सिर्फ ATM बन कर रह गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से बजट में आम लोगों के लिए 7 रियायत देने की मांग की है।
 
उन्होंने कहा कि मीडिल क्लास की 50% से ज्यादा कमाई सरकार को टैक्स देने में चली जा रही है। टैक्स टेरोरिज्म देखिए, मिडिल क्लास जिंदा रहते हुए टैक्स तो दे ही रहा है, मरने के बाद भी उसे टैक्स देना पड़ रहा है। उन्होंने इनकम टैक्स छूट 10 लाख करने की मांग की। शिक्षा बजट 2 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए। रेल किराए में बुजुर्गों को 50 फीसदी छूट मिले। उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी, स्कॉलरशिप की मांग। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के गरीबों और मिडिल क्लास के लोगों को महंगाई की मार से बचाने के लिए AAP सरकार ने बिजली-पानी मुफ़्त कर दी। हमने शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल बनाए और मुफ़्त इलाज की व्यवस्था की। आने वाले दिनों में हम बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लेकर आ रहे हैं। यह सब करके क्या हम कोई गुनाह कर रहे हैं?


11:29 AM, 22nd Jan
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, दिल्ली में भाजपा ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है इसी कारण उसके कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के अभियान में मदद कर रही है, दिल्ली में आप के चुनाव प्रचार अभियान को बाधित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कालकाजी में भाजपा कार्यकर्ता आप कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं, हम निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।

10:34 AM, 22nd Jan
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई कंपनी के माध्यम से कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इसे ओरेकल, सॉफ्टबैंक और ओपन एआई के साथ साझेदारी में बनाया जा रहा है।
-धनशोधन मामले में 2 साल से अधिक समय से जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है।

09:30 AM, 22nd Jan
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को टेलीविजन पर अनुमानित 2.46 करोड़ दर्शकों ने देखा। अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है और ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार कार्यभार संभाला है।
 

07:37 AM, 22nd Jan
-पुलिस ने सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे से आरोपी शरीफुल की टोपी बरामद की है। टोपी पर बाल भी लगे हुए थे। उन्हें डीएनए जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा गया है। गौरतलब है कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को हमला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है, जिसे कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड पर भेजा है।  
-अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले की जांच कर रहे अधिकारी पीआई सुदर्शन गायकवाड़ की जगह अजय लिंग्नुरकर को नियुक्त किया गया है। यह बदलाव चल रही जांच के बीच किया गया है।
-भोपाल में जब्त हो सकती है सैफ अली खान के परिवार की 1500 करोड़ की संपत्ति। पटौदी परिवार की यह संपत्ति सरकार के नियंत्रण में आ सकती है। 

07:35 AM, 22nd Jan
महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की बैठक। सभी 54 मंत्री होंगे शामिल। सीएम योगी आदित्यनाथ आज मंत्रियों के साथ कुंभ स्नान भी करेंगे। महांकुभ में अब तक कुल 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान। 
ये भी पढ़ें
Maharashtra के जलगांव में बड़ा हादसा, आग की अफवाह में पुष्पक एक्सप्रेस के कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 10 से ज्यादा की मौत