शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 passengers and crew members coming from London to Delhi tested positive
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (13:33 IST)

Corona के नए स्ट्रेन का डर, लंदन से दिल्ली पहुंचे 5 यात्री और क्रू मेंबर पॉजिटिव

Corona के नए स्ट्रेन का डर, लंदन से दिल्ली पहुंचे 5 यात्री और क्रू मेंबर पॉजिटिव - 5 passengers and crew members coming from London to Delhi tested positive
नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन के डर के बीच लंदन से दिल्ली हवाई अड्‍डे पहुंचे 5 यात्री और विमान के क्रू मेंबर पॉजिटिव पाए गए हैं। 
 
उल्लेखनीय है भारत सरकार ने लंदन से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। 
जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाए सभी लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इस संबंध में नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात लंदन से दिल्ली हवाई पहुंचे 266 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से 5 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भी ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन के क्वारंटाइन के निर्देश दिए हैं। 
 
ये भी पढ़ें
J&K DDC Election Results LIVE: डीडीसी चुनावों की मतगणना, गुपकार गठबंधन से भाजपा का कड़ा मुकाबला