शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 1KG gold found in Tiolet of Plane
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 26 मई 2016 (11:19 IST)

विमान के शौचालय में मिला 1 किलो सोना

विमान के शौचालय में मिला 1 किलो सोना - 1KG gold found in Tiolet of Plane
नई दिल्ली। दुबई से कोच्चि आ रहे स्पाइस जेट के विमान के चालक दल के प्रमुख ने विमान के कोच्चि हवाई अड्डे पर उतर जाने के बाद इसके शौचालय में छिपाकर रखा गया 1 किलोग्राम सोना बरामद किया।
 
सूत्रों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1 यात्री को हिरासत में लिया है। इस व्यक्ति पर इस मामले में वाहक होने का संदेह है। सूत्रों ने कहा कि उड़ान के दौरान जल्दी-जल्दी शौचालय जाने वाले यात्री के व्यवहार में कुछ संदिग्ध दिखने पर चालक दल के प्रमुख ने शौचालय की जांच की।
 
उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच में पाया गया कि सोने की छड़ों को अखबार में लपेटकर शौचालय में लगे टिश्यू बॉक्स के पीछे अटकाया गया था। यह सोना स्पाइस जेट की एसजी-18 दुबई-कोच्चि उड़ान से बरामद किया गया। उस समय विमान कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका था।
 
सूत्रों ने कहा कि मामले की जानकारी सीमा शुल्क अधिकारियों को दे दी गई है और सोने की छड़ें भी उन्हें सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान चालक दल ने शौचालय के 1 कंपार्टमेंट को खोले जाने और बंद किए जाने की आवाज सुनी। ऐसा उस समय हुआ, जब उक्त व्यक्ति शौचालय के अंदर था।
 
सूत्रों के अनुसार इस यात्री का व्यवहार उड़ान के दौरान और हवाई अड्डे पर उतरने के बाद संदिग्ध लग रहा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिकी परमाणु बल अब भी कर रहा फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल