मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. diwali with mi 2019 sale
Written By
Last Modified: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (17:19 IST)

दिवाली सेल में Xiaomi ने सस्ते किए स्मार्टफोन, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स

दिवाली सेल में Xiaomi ने सस्ते किए स्मार्टफोन, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर्स - diwali with mi 2019 sale
त्योहारों पर अगर आप स्मार्ट फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एकदम सही समय है। कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर बड़े डिस्काउंट दे रही हैं। Xiaomi ने भी Diwali With Mi Sale की शुरुआत कर दी है।
 
17 अक्टूबर तक चलने वाली इस Sale में कंपनी Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi Note 7S और Redmi 7A को सस्ते दामों पर बेचेगी।
 
इसके अलावा Xiaomi के अन्य प्रोडक्ट पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Xiaomi की ई-कॉमर्स साइट्स फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन और ऑनलाइन स्टोर Mi.com पर हुई सेल धमाकेदार रही। कंपनी ने सेल के दौरान केवल 7 दिनों में करीब 53 लाख डिवाइसेज की बिक्री की।
 
Mi.com के सेल पेज के अनुसार Diwali With Mi Sale में डिस्काउंट के बाद Redmi Note 7 Pro 11,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है। Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपए की कीमत के साथ बाजार में उतारा गया था। Redmi Y3 शाओमी सेल में 7,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने का मौका है।
 
छूट के बाद रेडमी नोट 7एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपए की बजाय 8,999 रुपए में बेजा रहा है। 21,999 रुपए की कीमत वाला रेडमी के20 भी 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Xiaomi प्रीपेड ऑर्डर पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है।
 
इसके अतिरिक्त Diwali With Mi Sale में SBI क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए बजाज फिनसर्व की ओर से बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।