मुख्य पृष्ठ > विविध > उर्दू साहित्‍य > नज़्म
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नज़्म : निदा फ़ाज़ली  Search similar articles
हुआ सवेरा
ज़मीन पर फिर अदब
से आकाश
अपने सर को झुका रहा है
कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं
NDND
नदी में स्नान करने सूरज
सुनारी मलमल की
पगड़ी बाँधे
सड़क किनारे
खड़ा हुआ मुस्कुरा रहा है
कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं
हवाएँ सर-सब्ज़ डालियों में
दुआओं के गीत गा रही हैं
महकते फूलों की लोरियाँ
सोते रास्तों को जगा रही
घनेरा पीपल,
गली के कोने से हाथ अपने
हिला रहा है
कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं
फ़रिश्ते निकले रोशनी के
हर एक रस्ता चमक रहा है
ये वक़्त वो है
ज़मीं का हर ज़र्रा
माँ के दिल सा धड़क रहा है
पुरानी इक छत पे वक़्त बैठा
कबूतरों को उड़ा रहा है
कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं
बच्चे स्कूल जा रहे हैं.....
और भी
नज़्म : अकबर इलाहाबादी
नरेश कुमार शाद के क़तआत
नज़्म : अख्तर शीरानी
नज़्म : शायर-ए-आज़म, दिलावर फ़िगार
ग़ज़ल इन इंग्लिश
नज़्म : शायर अख्तर शीरानी