कुछ करें ऐसा भी...
|
रोजमर्रा की भागती जिंदगी में हर आदमी इतना थक जाता है कि जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातों को, जो हमारे जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत रखती है की ओर ध्यान ही नहीं दे पाता है। जिससे उसको शारीरिक समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन ऐसे समय में कुछ बातों का सिर्फ ध्यान रखकर ही हम अपना जीवन सुचारू रूप से चला सकते हैं।
आइए देखे क्या है वो टिप्स जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं-
* खाना खाने के बाद कुल्ला करना।
* खाना खाने के बाद पाँच सौ कदम चलना।
| |
* रात का खाना छः से नौ बजे के बीच खाना।
* रात को दस बजे के बाद कुछ नहीं खाना।
* रात को सोने के पहले दूध पीना।
* खाना खाने के बाद बाईं करवट आराम करना।
* रात का खाना सोने से दो घंटे पूर्व खाना।
* रात को ब्रश करके सोना।

