सदाबहार सौंफ
|
* यदि लाइटर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है तो उसे 3 से 4 घंटे तक धूप में रखें। फिर इस्तेमाल करके देखें। केलकुलेटर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराकर उसे काम करने लायक बनाया जा सकता है।
* डिपार्टमेंटल स्टोर में छोटे फल जालियों में मिलते हैं इन जालियों को फेंके नहीं। ऐसी ही दो तीन जालियों को मिलाकर बर्तन साफ करने का जाली का पफ बनाया जा सकता है।
* कॉफी को जमने से बचाने के लिए उसके जार में कुछ चावल के दाने डालकर रखें।
* दाल बनाते समय यदि पानी में थोड़ा सा घी मिला दिया जाए तो सीटी आने पर पानी बाहर आने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

