मुख पृष्ठ »
विविध »
व्यंजन »
मीठे पकवान »
कोकोनट मूँग पायसम (Diwali Recipes, Dipawali Sweets, Diwali Festival Vyanjan, Diwali Sweet Sweets Dishes, Indian Sweets Dishes,)
कोकोनट मूँग पायसम

- लीना
सामग्री : मूँग दाल 100 ग्राम (बिना छिलके वाली), दूध 250 मिली, शकर 250 ग्राम, काजू-किशमिश 6-7, घी 2 बड़े चम्मच, पानी 500 मिली, खोपरा (किसा) 1 बड़ा चम्मच, थोड़ी इलायची (पिसी)। विधि :सर्वप्रथम दाल को धोकर हल्का भूरा होने तक धीमी आँच पर भूनें। इसमें घी मिलाकर 2 मिनट चलाएँ, पानी डालें, लगभग 30 मिनट पूरी तरह गलने तक पकाएँ। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। पकने पर इसमें शक्कर और खोपरा डालें। लगातार चलाते हुए इसमें कुनकुना दूध मिलाएँ। अब थोड़े से घी में काजू व किशमिश तलें। इसमें इलायची पावडर डालें व गर्मागर्म ही सर्व करें।