चिरोटे

- राजश्री
सामग्री : 2
कटोरी मैदा, एक कप छाछ (छेना), चुटकी भर बेकिंग सोडा, 1 कटोरी शक्कर, थोड़ा-सा मीठा रंग, इलायची पावडर, तलने के लिए घी।विधि : मैदे को छानकर उसमें बेकिंग सोडा और एक बड़ा चम्मच घी का मोयन डालकर छाछ की सहायता से टाइट गूँथ लें। अब बड़ी-बड़ी लोई बनाकर बेल लें। तैयार पूरी को पट्टी की तरह मोड़ते हुए लपेट लें और चाकू की सहायता से बर्फी के आकार में काट कर रख लें। एक कड़ाही में घी गरम करके सारे चिरोटे को तल लें। चाशनी बनाकर उसमें मीठा रंग व इलायची डालें। अब तले हुए चिरोटे डालकर थोड़ी देर बाद चाशनी से बाहर निकाल कर डिब्बे में भर दें। दीपावली पर्व पर चिरोटे का आनंद उठाएँ।