- शुभी सामग्री : दूध आधा किलो, मावा 750 ग्राम, शक्कर 1 किलो, घी 500 ग्राम, केसर 2-3 पत्ती। विधि : दूध को उबालें व मावे के साथ मिलाकर जलेबी का मिश्रण तैयार करें। शक्कर की एक तार की चाशनी बनाएँ। केसर डालें। मिश्रण से घी में जलेबी बनाएँ और चाशनी में डालकर कुछ देर बाद बाहर निकालकर 'रसीली जलेबी' सर्व करें। |