मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > तिल-गुड़ की पोळी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
तिल-गुड़ की पोळी
राजश्री कासलीवाल
til gud ki poli, sankranti recipe
ND

रोटी के लिए सामग्री :
गेहूँ का आटा, 2 चम्मच तेल या घी मोयन के लिए।

भरावन सामग्री :
1 कटोरी सेंक कर बारीक कुटी हुई तिल, पाव कटोरी बेसन, एक कटोरी बारीक कटा गुड़ (स्वादानुसार), पाव चम्मच इलायची पावडर, केसर के 3- 4 लच्छे पीनी में भीगे हुए, 1 छोटा चम्मच घी।

विधि:
सर्वप्रथम आटे में मोयन डालकर गूँथकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में घी गरम कर उसमें तिल डालकर थोड़ी देर हिलाएँ और अब बेसन डाल दें। बेसन को धीमी आँच पर करीब 5-10 मिनट सेंकने के पश्‍चात उसमें गुड़ डालकर हिलाते रहे जब तक सारा गुड़ पिघलकर एकसार मिश्रण न बन जाएँ।

जब सारा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स और गाढ़ा हो जाए तब उसमें इलायची पावडर और केसर डाल दें।

जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तब उसको रोटी में भरकर तिल-गुड़ की पोळी बनाएँ। मकर संक्रांति के त्योहार पर खासतौर पर महाराष्ट्र में बनाया जाने वाला यह व्यंजन आपको जरूर लुभाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मक्के की खीच
बनाना कोको
फ्रूट्‍स : संडे स्पेशल
चुकंदर पायस
ओबटटू पराठा
क्रिसमस : स्पेशल रोज केक