मेवे की बर्फी
|
12-15 व्यक्तियों के लिए
सामग्री :
250 ग्राम काजू, 150 ग्राम पिस्ता, 125 ग्राम बादाम की गिरी, 50 ग्राम चिरौंजीदाना, 5 ग्राम छोटी इलायची, 2 ग्राम केशर, 2 बड़ी चम्मच गुलाब-जल, 250 ग्राम शक्कर, 2 बड़ी चम्मच देशी घी तलने का घी।
विधि :
इलायची छीलकर दरदरी कूट लें, केशर गुलाब जल में भिगो दें। काजू के महीन टुकड़े (1 काजू के करीब 12 टुकड़े) कर लें। बादाम 8 घंटे भिगोकर छीलकर पीस लें। चिरौंजी दाना और काजू के टुकड़े हल्के बादामी तल लें।
घी में बादाम मंदी आँच पर पानी सूख जाने तक बराबर चलाते हुए सेंकें, इसमें पिस्ता डालकर चलाते हुए तब तक सेंकें, जब तक कि रवा खिल न जाए, पर भुरभुरा न करें। उतारकर इसमें काजू, चिरौंजीदाना, इलायची, केशर व गुलाब जल मिला लें।
शक्कर की 4 तार की चाशनी बना लें। इसे ठंडी कर मेवा मिला लें एवं मोटी (करीब 2'') जमा लें। इच्छानुसार आकार में करीब 15 पीस काट लें।

